{"_id":"6308faae177a7844e36b543e","slug":"route-diverson-bulandshahr-news-gbd2435665116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर निकलें आज, डायवर्ट रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर निकलें आज, डायवर्ट रहेगा रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभलकर निकलें आज, डायवर्ट रहेगा रूट
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते नगर व देहात क्षेत्र में विभिन्न रूटों को डायवर्ट किया गया है। दोपहर 12 बजे के बाद इन रूटों पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए इन रूटों पर पुलिस फोर्स भी तैनात की जाएगी, ताकि किसी भी हाल में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक न हो। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन को लागू किया गया है।
यहां रहेगा रूट डायवर्ट
- स्याना अड्डा चौराहा से शहर की ओर यातायात का संचालन नहीं होगा। यहां से बाईपास होते हुए वाहनों को निकाला जाएगा।
- स्याना अड्डा चौराहे से आने वाले किसी भी वाहन को डिप्टीगंज चौराहे से अंबर सिनेमा और अंसारी रोड की ओर निकाला जाएगा।
- अंसारी रोड चौराहे से अस्पताल की ओर आने वाले वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इन वाहनों को रोडवेज, डीएवी फ्लाईओवर की ओर निकाला जाएगा।
- मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग से डीएम रोड की ओर सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। जबकि हलके वाहनों को खालसा तिराहे से आवास विकास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- मामन चुंगी से शहर की ओर आने वाले वाहनों को छोड़कर शेष वाहनों को मामन चुंगी से बाईपास एनएच 91 की ओर निकाला जाएगा।
- महाराणा प्रताप चौक से भूड़ की ओर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इन्हें बाईपास की ओर डायवर्ट करते हुए निकाला जाएगा।
- भूड़ चौराहे से हापुड़ की ओर जाने वाले वाहनों को अड़ौली की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जहां से एनएच 91 से होकर लोग अपने गंतव्य जाएंगे। जबकि अड़ौली तिराहे से भूड़ की ओर आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।