Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Govardhan Maharaj worshipped in every home; 'Annakoot' arranged in temples

Bulandshahar News: घर-घर पूजे गए गोवर्धन महाराज, मंदिरों में सजा अन्नकूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Maharaj worshipped in every home; 'Annakoot' arranged in temples
नगर की कान्हा गोशाला में गोवर्धन महाराज का पूजन करते राष्ट्र चेतना मिशन के पदा​धिकारी व अन्य लो
बुलंदशहर/औरंगाबाद/जहांगीराबाद/बुगरासी/नरौरा/अनूपशहर/शिकारपुर/सलेमपुर/आहार/स्याना/गुलावठी/बीबीनगर/ऊंचागांव/खानपुर/डिबाई। मंगलवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों से लेकर मंदिरों तक गोवर्धन महाराज का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। लोगों ने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। वहीं, गोशालाओं में पहुंचकर गायों को तिलक लगाया और उन्हें चारा खिलाकर पूजन किया। नगर से लेकर देहात तक मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया और लोगों में वितरित किया।
विज्ञापन

पं. विनोद शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया था। इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई। इस दिन गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन करने और अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा है।
विज्ञापन

गोवर्धन पर्व पर सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने अनूपशहर रोड स्थित नवीन मंडी परिसर की कान्हा गोशाला में गोमाता और गोवर्धन महाराज का पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोवंशों को अपने हाथों से 31 क्विंटल हरा चारा, गुड़ और मिठाई खिलाकर गोसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नई मंडी पुलिस चौकी प्रभारी राहुल राजपूत, विशिष्ट अतिथि लोकेंद्र सिंह व जयप्रकाश शर्मा व मिशन अध्यक्ष हेमंत सिंह और महासचिव मयूर अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के देवीपुरा प्रथम स्थित पंचायती गोशाला में गोवर्धन पर्व पर हवन, गोमाता पूजन और अन्नकूट प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गोवंशों को चारा खिलाकर नियमित गोसेवा का संकल्प लिया गया और गोसेवकों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राजाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव पवन मित्तल, कोषाध्यक्ष पंकज सिंघल आदि मौजूद रहे। लायंस क्लब बुलंदशहर एलीट के सदस्यों ने देवीपुरा प्रथम स्थित पंचायती गोशाला पहुंचकर गोसेवा की और गायों को चारा खिलाया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष विकास गोयल, सचिव गौरव सूरी, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, अनिल अग्रवाल और सौरभ अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे स्थित निर्माणाधीन कृष्णा धाम में गोवर्धन पूजा की गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय शुक्ला, राकेश शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, गगन शर्मा, पप्पू वर्मा, नीरज मित्तल आदि मौजूद रहे। अनूपशहर कस्बे में छोटी काशी सेवा समिति अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने अन्नकूट प्रसाद के पैकेटों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण के पर्व गोवर्धन पर्व की शुभकामनाएं दी गई। आहार गेट स्थित गोशाला में गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंडी में बिकी सौ से अधिक देसी व विदेशी सब्जियां
अनूपशहर। गोवर्धन पर्व पर घरों और मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद बनाने के लिए कस्बे की सब्जी मंडी में जमकर खरीदारी हुई। मंडी की दुकानों पर सब्जियां खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही। इस दौरान मंडी में सौ से अधिक देसी और विदेशी किस्मों की सब्जियां उपलब्ध रहीं। अन्नकूट में कई तरह की सब्जियों को मिलाकर पकवान बनाया जाता है। आयुर्वेद की दृष्टि से भी इसे गुणकारी और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। संवाद

नगर की कान्हा गोशाला में गोवर्धन महाराज का पूजन करते राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारी व अन्य लो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed