{"_id":"67bdddabe0753fba510f8486","slug":"roads-echoed-with-the-cheers-of-bam-bhole-devotees-returning-with-kanwad-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107032-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बम भोले के जयकारों से गूंजे मार्ग, कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बम भोले के जयकारों से गूंजे मार्ग, कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
खुर्जा के जंक्शन मार्ग पर कावड़ लेकर जाते शिवभक्त । संवाद
खुर्जा। महाशिवरात्रि से पहले मंगलवार को क्षेत्र की सड़कों पर बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों का जत्था निकलता रहा। जंक्शन मार्ग, जीटी रोड और एनएच-34 पर पूरे दिन कांवड़ियों का रेला चलता रहा है। बम भोले के जयकारे लगते रहे। जगह-जगह भक्ति भजनों पर कांवड़िये झूमते नजर आए।
वहीं, सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, उपचार और विश्राम की सुविधाएं दी गईं। पंचवटी कम्यूनिटी हॉल सेवा शिविर में आए इब्राहिमपुर जुनैदपुर उर्फ मौजपुर गांव निवासी कोच अमित शर्मा और उनके भाई सुमित शर्मा का स्वागत किया गया। अमित हरिद्वार से 51 लीटर गंगा जल की कांवड़ लेकर मंगलवार दोपहर को खुर्जा पहुंचे। जहां उनका ग्रामीण अन्य लोगों ने स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि पहले भी वह हरिद्वार से जल लेकर आ चुके हैं, लेकिन 51 लीटर जल पहली बार लाए हैं। कांवड़ यात्रा का अनुभव काफी आनंद भरा रहा। थकान तो हुई लेकिन सभी जगह सुविधाएं मिलीं, जिससे सफर में कोई परेशानी नहीं हुई। इसके अलावा जहांगीरपुर निवासी 11 वर्षीय जुड़वा भाई देव और प्रिंस 11 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले अनूपशहर से कांवड़ उठाई थी। वह अपने माता-पिता को स्वस्थ रखने और भविष्य में कामयाबी की कामना करते हुए कांवड़ ला रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कांवड़ियां बनकर पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए उपनिरीक्षक व एसओजी टीम के सदस्यों को कांवड़ियों की वेशभूषा में तैनात किया गया है। जो उपद्रवियों और अपराधियों पर निरंतर नजर रख रहे हैं। कुछ भी संदिग्ध मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।