फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roads and drains will be built in Anupshahar with Rs 4.5 crores

Bulandshahar News: साढ़े चार करोड़ से अनूपशहर में बनेंगी सड़कें और नालियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be built in Anupshahar with Rs 4.5 crores
अनूपशहर नगर पालिका में हुई बोर्ड बैठक में मौजूद अ​धिकारी व सभासद। संवाद
अनूपशहर। नगर पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के साढ़े चार करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को सभासदों ने स्वीकृति दी है। साथ ही गृह, जल और सीवर की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर इस बार भी सहमति नहीं बनी। अब अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कुल 12 प्रस्तावों पर सभासदों ने चर्चा की। इनमें से 11 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई। एक प्रस्ताव को अगली बैठक में रखने के लिए सहमति दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान शहर में करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से सड़क, नाली निर्माण व पेयजल की व्यवस्था के कार्यों के प्रस्तावों को सभासदों ने सहमति दी।
इसके अलावा दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क से प्राप्त धनराशि के विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी गई।
गंगा नदी के मध्य में भगवान शिव और मां गंगा की भव्य मूर्तियां स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी सभासदों ने अपनी सहमति दी। सभासद कुमुद दुबे ने गीता उपदेश देते भगवान श्रीकृष्ण की रथ सवार प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर तय किया गया कि पंडित देवदत्त शर्मा द्वार के निर्माण में एक विशेष आकर्षण जोड़ा जाएगा, जहां तीन पिलर पर भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन को गीता का उपदेश देते हुए दर्शाया जाएगा। इसके अलावा गृह और जल के साथ सीवर कर वृद्धि के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए सहमति दी गई। बताते चलें कि कर बढ़ोतरी न होने के कारण शासन ने नगर पालिका को मिलने वाली टाइड और अनटाइड ग्रांट पर रोक लगा दी है।
इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र के शौचालयों को निजी संस्था के माध्यम से संचालित कराने, मोहल्ला मदार गेट के पुराने शौचालयों का दोबारा से निर्माण, चार्टर्ड एकाउंटेंट अगले साल के लिए चयनित करने, मृतक आश्रित में नौकरी पाने वाले कर्मचारियों के स्थायीकरण के लिए सभासदों ने चर्चा की।

बैठक का संचालन लेखाकार संजय कुमार यादव ने किया। मौके पर अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी, सभासद शीला शर्मा, मनोज कुमार, सरिता, पुष्पा देवी, सीमा, रागिब हुसैन, विशाल, हिना, राखी, शशि देवी, दीपक कुमार, संदीप, भरत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed