{"_id":"678944477990eed2cb066a2f","slug":"road-sweeper-machine-bought-at-a-price-of-rs-25-lakhs-is-gathering-dust-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-104576-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: धूल फांक रही 25 लाख की कीमत से खरीदी गई रोड स्वीपर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: धूल फांक रही 25 लाख की कीमत से खरीदी गई रोड स्वीपर मशीन
विज्ञापन
सिकंदराबाद पालिका में खड़ी रोड स्वीपर मशीन संवाद
सिकंदराबाद। नगर की सड़कों की सफाई के लिए पालिका की रोड स्वीपर मशीन आठ सालों से धूल फांक रही है। मशीन खरीद पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पालिका को सफाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। नगर की सड़कों की सफाई के लिए पालिका ने वर्ष 2016 में 25 लाख रुपये की कीमत से रोड स्वीपर मशीन खरीदी थी।
खरीदने के बाद से ही मशीन पालिका में शो पीस बनी खड़ी है। सालों से मशीन के खड़े रहने के कारण वह खराब हो चुकी है। पिछले आठ सालों में पालिका ने मशीन को कार्य में लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
जबकि शासन ने निकायों को सफाई के लिए खरीदे गए सभी वाहनों , उपकरणों के प्रयोग में लाने के निर्देश जारी किए थे। सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी बोर्ड बैठक में रोड स्वीपर मशीन को ठीक कराकर प्रयोग में लाने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।