फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road show

जब अखिलेश-जयंत और प्रियंका गांधी का हुआ आमना-सामना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
road show
बुलंदशहर। चुनाव में भले ही कांग्रेस ने इस बार गठबंधन नहीं किया है, लेकिन जहांगीराबाद में जब बृहस् - फोटो : BULANDSHAHR
जब अखिलेश-जयंत और प्रियंका गांधी का हुआ आमना-सामना
विज्ञापन

बुलंदशहर। चुनाव प्रचार के दौरान गिर रही भाषाई मर्यादा के बीच बृहस्पतिवार को एक ऐसा भी दृश्य दिखा जिसकी आगे चलकर मिसाल दी जाएगी। दरअसल, अनूपशहर बाईपास पर प्रियंका का रोड शो और अखिलेश-जयंत का रथ आमने-सामने आ गया। दोनों तरफ से नजरें मिलीं और हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन भी किया। दस मिनट तक तीनों नेता एक-दूसरे से नजरों से बात करते रहे।

बृहस्पतिवार शाम को जहांगीराबाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी रोड शो कर रहे थे। जब वह अनूपशहर बाईपास पर पहुंचे तो प्रियंका गांधी भी रोड शो लेकर वहां पहुंच गईं। अखिलेश और जयंत रथ के अंदर बैठे थे। उन्हें जैसे ही प्रियंका के आने का पता चला वह रथ के ऊपर आकर खड़े हो गए। तीनों नेताओं ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया। करीब 10 मिनट तक खड़े रहे। इस दौरान एक तरफ से अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के नारे लगाए जा रहे थे तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। इसके बाद अखिलेश का रथ आगे बढ़ गया और प्रियंका गांधी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं। बाद में उनका रोड शो भी स्याना के लिए रवाना हो गया। लेकिन, भारी बारिश के कारण वहां रोड शो नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed