{"_id":"631787431ac3f90a275bce8d","slug":"road-construction-bulandshahr-news-gbd2441226118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, दो से चार महीने में हुए गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, दो से चार महीने में हुए गहरे गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, दो से चार महीने में हुए गहरे गड्ढे
बुलंदशहर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाई गई सड़कों में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करले का मामला सामने आया है। मोहल्लों और कालोनियों की गलियों समेत छोटी बड़ी 1200 से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ था। इन सड़कों की लंबाई 20 से 1000 मीटर तक है। ज्यादातर सड़कें बनने के दो से चार महीने के गड्ढों में तब्दील हो गईं। अर्बन प्लानर ने इनमें से 500 से अधिक से सड़कों का निरीक्षण कर घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की पुष्टि की है।
वर्ष 2019-20 में शहर में 386 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया। लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें की र्गईं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया। सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाई गई सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढों बन गए हैं। अर्बन प्लानर सुरजीत सिंह ने जल निगम के एसडीओ आरके गोविल, दर्शन सिंह और जेई लवकेश कुमार के साथ इन सड़कों का निरीक्षण किया तो सामने आया कि निर्माण में गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग ही नहीं किया गया। शिवम लॉज के सामने, आवास विकास की गलियां, शास्त्री पार्क, काली मंदिर, बूरा बाजार, चार खंभा रोड, रुकनसराय, मामन चौकी समेत अन्य कालोनियों की सड़कों का निर्माण दो से छह माह पहले किया गया था। यह सभी सड़कें टूटी पड़ी हैं।
नपा अध्यक्ष ने अमृत निदेशक को लिखा पत्र
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने अमृत योजना के राज्य मिशन निदेशक को पत्र लिखते हुए सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस प्रकरण की जांच करते हुए सड़कों का गुणवत्ता से निर्माण कराने की उन्होंने मांग की है। उनका कहना है कि इस लापरवाही के लिए जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कनेक्शन के बाद नहीं हटाया मलबा
अर्बन प्लानर के निरीक्षण में सामने आया कि घरों के सीवरेज कनेक्शन करने के बाद कार्यदायी संस्था ने मलबा ज्यों की त्यों छोड़ दिया। इससे गंदगी फैली हुई है। कनेक्शन करने के बाद कुछ घरों में सीवरेज के बैक मारने की भी समस्या सामने आई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। जल निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर अर्बन प्लानर ने लोगों की समस्या दूर करने को कहा है।
शहर की सड़कों की हालत काफी खराब है। अर्बन प्लानर ने निरीक्षण किया है। कार्यदायी संस्था और जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। - मनोज गर्ग, अध्यक्ष नगर पालिका
जल निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया था। सड़क निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब मिली है। इसकी रिपोर्ट बनाकर नगर पालिका अध्यक्ष और जल निगम के अधिकारियों को भेज दी है। - सुरजीत, अर्बन प्लानर, अमृत योजना