फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road construction

15 सितंबर के बाद जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Road construction
15 सितंबर के बाद जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहरवासी पिछले दो साल से सीवर लाइन कार्य के चलते बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर हैं। मगर पालिका और कार्यदायी संस्था द्वारा गड्ढों को दुरुस्त करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। बारिश के बाद पालिका 15 सितंबर से सड़क निर्माण कराने की तैयारी कर रही है।
शहर की अधिकांश सड़कें इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सीवर लाइन कार्य और बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जबकि इन रास्तों से अधिकारियों का प्रतिदिन आना-जाना होता रहता है। इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत कराने के लिए पालिका की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। हालांकि कुछ स्थानों की सड़कों पर हो रहे गड्ढों को मलबा डालकर पाटने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भी वाहनों का दबाव सह न सका। इसके चलते सड़कों पर फिर से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिस पर चलना दुश्वार है। वहीं, नगर पालिका अब इन सड़कों की मरम्मत बारिश के बाद ही कराएगी। उम्मीद है कि अक्तूबर माह में शहर की सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएगी और सड़कों पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी करेंगे प्रदर्शन
शहर की जर्जर सड़कों को लेकर अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। फोरम के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शहर की अधिकांश सड़कें टूटी हुई है। इनसे आए दिन हादसे की संभावना बनी रहती है। कुछ स्थानों पर हालात बद से बदतर है। टूटी सड़कों से निजात दिलाने को बृहस्पतिवार को व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और अंसारी रोड चौराहे से कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाल प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले व्यापारी
सीवर लाइन कार्य किए जाने से शहर की हालत बद से बदतर हो गई है। कई बार पालिका को अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- नीरज जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल
शहर की सड़कें गड्ढे में है या गड्ढे में सड़क है। शहर के किसी भी रोड पर निकलो सड़कें गड्ढा युक्त नजर आती है। समय-समय पर सड़कों पर हादसे होते रहते हैं।
- राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
शहर की सड़कें गड्ढा युक्त है जो गड्ढा मुक्त के लिए महीनों से इंतजार कर रही है। पालिका अफसरों से कई बार गड्ढा मुक्त कराने के लिए अवगत कराया जा चुका है।

- दीपू गर्ग, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र
कोट
शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कुछ सड़कें अभी जलनिगम द्वारा तैयार करवाई जाएगी। शेष सड़कों पर निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा। संभवत: 15 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मनोज रस्तोगी, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed