फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
road accident
मृतक तरूण का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDRABAD
हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-91 पर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गांव बिलसूरी निवासी तरुण (21) पुत्र किरनपाल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव दरवेशपुर निवासी धर्मेंद्र घायल हो गया।

तरुण रविवार देर शाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती अपने परिचित को देखने के लिए गया था, जहां से वह धर्मेंद्र के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। हाईवे-91 पर सिरोधन कट के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया। घायल धर्मेंद्र का उपचार चल रहा है। तरुण की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया गया कि तरुण सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed