फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

रफ्तार बन रही काल, आठ माह 348 ने गंवाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:27 PM IST
सार

रफ्तार बन रही काल, आठ माह 348 ने गंवाई जानबुलंदशहर।इस वर्ष प्रतिमाह हादसों की संख्या करीब 78 तक पहुंच गई है।पुलिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस दौरान जनपद पुलिस को सबसे कम शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोग दिखाई दिए।

विज्ञापन
road accident

विस्तार

रफ्तार बन रही काल, आठ माह 348 ने गंवाई जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में सड़क दुर्घटना और इनमें जान गंवाने वालों के आंकड़े गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष आठ माह में ही तीन प्रतिशत अधिक बढ़ गए हैं। तेज रफ्तार और खराब सड़कों के कारण बीते आठ माह में जनपद में 348 लोग जान गंवा चुके हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने या कम करने के लिए पुलिस प्रशासन की नीतियां विफल साबित हो रही हैं।
वर्ष 2020 में जनपद में हुए सड़क हादसों की संख्या जहां 851 यानि 70 हादसे प्रतिमाह की थी, वहीं वर्ष 2021 में यह संख्या बढ़कर 912 प्रतिवर्ष और 75 हादसे प्रतिमाह बढ़ गई थी। जबकि, इस वर्ष आठ माह में ही जनपद में 618 हादसे हो चुके हैं। इस वर्ष प्रतिमाह हादसों की संख्या करीब 78 तक पहुंच गई है। जबकि, मरने वालों की संख्या वर्ष 2020 में 499 रही और वर्ष 2021 में 497 थी। जबकि इस वर्ष आठ माह में ही 348 लोगों की जान जा चुकी है। मौत का आंकड़ा भी प्रतिमाह के हिसाब से तीन प्रतिशत अधिक बढ़ा है। जबकि, 446 लोग इस वर्ष घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कई बार शराब के नशे में हुए हादसे
सड़क दुर्घटनाओं के अधिकतर मामलों में शराब का सेवन और ओवर स्पीड कारण बनती है। लेकिन, इस ओर पुलिस-प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जनपद पुलिस ने जनवरी 2022 से अगस्त 2022 तक जनपदभर में वाहन चालकों के कुल 37005 चालान किए। जिनपर 72,97,000 शमन शुल्क लगाया गया। पुलिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस दौरान जनपद पुलिस को सबसे कम शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोग दिखाई दिए। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में मात्र 144 चालान किए हैं। हेल्मेट न पहनने पर सर्वाधिक 16,850 चालान किए गए। सीट बेल्ट न पहनने पर 4911 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले 249 लोगों का चालान किया गया। जबकि, ओवर स्पीड पर 469 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 के आंकड़े
माह दुर्घटना हादसे में मौत घायल
जनवरी 72 39 58
फरवरी 96 62 68
मार्च 72 41 69
अप्रैल 08 04 06
मई 46 30 41
जून 66 43 44
जुलाई 80 46 54
अगस्त 61 39 45
सितंबर 90 44 78
अक्तूबर 81 52 59
नवंबर 95 57 94
दिसंबर 84 42 70
कुल 851 499 686
वर्ष 2021 के आंकड़े
माह दुर्घटना हादसे में मौत घायल
जनवरी 67 41 58
फरवरी 70 33 77
मार्च 106 59 52
अप्रैल 61 39 59
मई 60 32 61
जून 56 34 36
जुलाई 89 48 79
अगस्त 92 55 60
सितंबर 70 38 60
अक्तूबर 77 39 66
नवंबर 87 47 61
दिसंबर 77 32 71
कुल 912 497 740
वर्ष 2022 के आंकड़े
माह दुर्घटना हादसे में मौत घायल
जनवरी 62 30 40
फरवरी 60 35 44
मार्च 82 50 65
अप्रैल 81 54 50
मई 99 54 70
जून 63 33 54
जुलाई 93 51 70
अगस्त 78 41 53
कुल 618 348 446
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही उसे लागू किया जाएगा। साथ ही सख्ती से चेकिंग की जाएगी। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed