{"_id":"61fc114dfe246f14a55ed2e2","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd2336106115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई कार, हादसे में जिला पंचायत सदस्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराई कार, हादसे में जिला पंचायत सदस्य की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से टकराई कार, हादसे में जिला पंचायत सदस्य की मौत
डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाईवे स्थित भीमपुर दोराहे पर पीएनबी शाखा के निकट बुधवार देर रात जिला पंचायत सदस्य की कार में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र उर्फ बबुआ की मौत हो गई। कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरीबाग निवासी राघवेंद्र उर्फ बबुआ बुधवार देर रात अपनी कार से गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार भीमपुर दोराहे के निकट पहुंची तो पीएनबी शाखा के निकट ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार राघवेंद्र, जीतू और भूरा घायल हो गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।