फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

घायल तीसरे युवक ने तोड़ा दम, कार चालक का भी मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
road accident
घायल तीसरे युवक ने तोड़ा दम, कार चालक का भी मिला शव
विज्ञापन

गुलावठी। हाईवे-334 पर ग्राम कैथाला के निकट कार व स्कूटी की टक्कर में घायल स्कूटी सवार तीसरे युवक ने भी मेरठ में दम तोड़ दिया। मृतक का नाम मुर्तजा पुत्र तबस्सर निवासी हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ है। वहीं, सोमवार सुबह घटना स्थल के निकट थोड़ी दूरी पर कार चालक का शव भी झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना में अब कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कार चालक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

रविवार की शाम को हाईवे पर ग्राम कैथाला के निकट कार व स्कूटी की टक्कर हो गई थी। हादसे में स्कूटी सवार उमर मोहम्मद (40) पुत्र नूर मोहम्मद एवं तालिब (17) पुत्र तसब्बर निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्कूटी सवार मुर्तजा पुत्र तसब्बर निवासी हर्रा सरूरपुर मेरठ गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे हायर मेडिकल सेंटर मेरठ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक मुर्तजा व तालिब दोनों सगे भाई हैं तथा उमर मोहम्मद उनके मामा थे। उधर, सोमवार की सुबह ग्राम कैथाला के निकट कार चालक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान मुबारक पुत्र अलताफ निवासी देहरा धौलाना के रूप में हुई। परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मुबारक की हत्या की आशंका जताई। हालांकि परिजनों द्वारा देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मुबारक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed