फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

कार की टक्कर से स्कूटी सवार मामा-भांजे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
road accident
खड्ड में गिरी कार। - फोटो : BULANDSHAHR
कार की टक्कर से स्कूटी सवार मामा-भांजे की मौत
विज्ञापन

गुलावठी। हाईवे-334 पर थाना क्षेत्र के गांव कैथाला के निकट रविवार शाम करीब छह बजे एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार मामा व उसके दो भांजों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।
गांव हर्रा थाना सरूरपुर मेरठ निवासी उमर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, तालिब पुत्र तसब्बर और मुर्तजा पुत्र तसब्बर रविवार शाम को मेरठ से गांव गिनौरी शिकारपुर के लिए स्कूटी से जा रहे थे। गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर जब वह गांव कैथाला के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज व अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी सवार तीनाें लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। जबकि, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। मौके पर स्कूटी सवार उमर मोहम्मद और तालिब की मौत हो गई, जबकि, मुर्तजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया कि उमर मोहम्मद और तालिब मामा-भांजे हैं। कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुर्तजा को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मौके पर लगा जाम
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरा का माहौल पनप गया। जिससे हाईवे पर मेरठ से बुलंदशहर की ओर आने वाले मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उमर मोहम्मद और उसके भंाजे तालिब की मौत हुई है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed