{"_id":"610ad4608ebc3e88cc1a12f7","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd223556587","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खानुपर में सड़क हादसे में मृत सूफियान की फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
खानपुर। चंदियाना से भाई की बरात में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव अमरपुर में चौराहे के पास बाइक के पेड़ से टकराने से हादसा हुआ। दो अन्य बाइक सवार दोेस्तगंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी ऊंचागांव में भर्ती कराया गया है। वहीं, दूल्हे के भाई की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में शादी संपन्न हुई।
गांव चंदियान निवासी सूफियान पुत्र चुन्नू अपने दो दोस्तों आदिल व जाहिद के साथ अपने भाई रिहान की शादी में शामिल होने के लिए खानपुर जा रहा था। अमरपुर चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई। लोगों ने एंबुलेंस को बुला कर घायलों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचने पर सूफियान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल आदिल व जाहिद की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों तीनों युवकों अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।