{"_id":"5ff9eb128ebc3e333b6f17a2","slug":"road-accident-bulandshahr-news-gbd2117046194","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर जा रहे दो चचेरे भाइयों को टैंकर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पर जा रहे दो चचेरे भाइयों को टैंकर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम पर जा रहे दो चचेरे भाइयों को टैंकर ने कुचला, मौत
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के अहार बाईपास रोड पर सुमन देवी कॉलेज के सामने एक दूध के टैंकर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चचेरे भाई की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर टैंकर को छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने टैंकर में तोड़फोड़ कर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। शव को उठाने के प्रयास के दौरान ग्रामीणों व पुलिस अधिकारियों की आपस में तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
शनिवार सुबह गांव जसैर निवासी 20 वर्षीय बृजेश उर्फ ब्रजू पुत्र बुद्धा बाइक से अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई आकाश पुत्र गजराज को छोड़ने जहांगीराबाद आ रहा था। आकाश जहांगीराबाद में एक व्यवसायी के यहां नौकरी करता है, जबकि बृजेश गांव अमरगढ़ में कमानी सही करने का काम करता है। इन दोनों युवकों को अहार बाईपास रोड पर सुमन देवी कॉलेज के सामने विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे दूध के टैंकर ने कुचल दिया। लहूलुहान आकाश ने घटनास्थल और बृजेश उर्फ ब्रजू ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टैंकर में तोड़फोड़ कर शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची सीओ वंदना शर्मा, एसडीएम पदम सिंह व तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। गुस्साए ग्रामीण आरोपी टैंकर चालक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के जाम खुलवाने में विफल रहने पर क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों के समक्ष दोनों युवाओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विधायक संजय शर्मा ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाकर जहां जाम खुलवाया, वहीं उपस्थित अधिकारियों को दोनों पीड़ित परिवारों की यथासंभव मदद कराने के निर्देश भी दिए। एक मृतक के पिता गजराज ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाकर गजराज सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी टैंकर को पुलिस के सुपुर्द करा दिया गया है। तहसील प्रशासन दोनों परिवारों क ी सहायता करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन
- पदम सिंह, एसडीएम अनूपशहर