फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
road accident
बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में डीएवी फ्लाईओवर के निकट अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

30 नवंबर की सुबह डिबाई के गांव घुसराना हरिसिंह निवासी अतवीर सिंह पुत्र कैलाश सिंह अपने रिश्तेदार मनोज के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। आरोप है कि नगर बुलंदशहर क्षेत्र में डीएवी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज और अतवीर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बाद में पीड़ित अतवीर सिंह ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। नगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed