फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Road accident

रोडवेज बस-ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Road accident
अहमदगढ़ में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत के बाद जमा लोगों की भीड़। - फोटो : BULANDSHAHR
रोडवेज बस-ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, चालक की मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र में बदायू-मेरठ हाईवे पर सोमवार तड़के रोडवेज बस और एक ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि, परिचालक घायल हो गया। हादसे के दौरान गांव खुदादिया निवासी एक साइकिल सवार भी चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बाराशु निवासी 36 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र फकीर चंद रोडवेज विभाग में चालक के पद पर तैनात थे। सोमवार तड़के वह बुलंदशहर की ओर से डिबाई की ओर नरौरा डिपो की रोडवेज बस लेकर निकले थे। जब वह अहमदगढ़ के गांव खुदादिया के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से रोडवेज की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज चालक प्रवीण कुमार, परिचालक सौरभ घायल हो गए। साथ ही हादसे में गांव खुदादिया निवासी साइकिल सवार युवक कांची सिंह भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि, परिचालक और साइकिल सवार को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed