फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RLD protest against Manipur incident

Bulandshahar News: मणिपुर की घटना के विरोध में रालोद का धरना-प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
मणिपुर में हुई हिंसा के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। कालाआम स्थित पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां पर डीएम को राष्ट्रपति के नाम का संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से मणिपुर सरकार को हटाकर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

रालोद जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने मणिपुर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने आदिवासी और महिलाओं के अत्याचार करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। पूर्व रालोद जिला सयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया है। इस घटना को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जनता ऐसी सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेगी। पूर्व विधायक दिल नवाज खान ने कहा की नारी को निर्वस्त्र सरेआम घुमा कर दरिंदों ने जंगल राज होने की पुष्टि की है। ऐसी निकम्मी सरकार को जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाकर रहेगी।
विज्ञापन

महिला जिला अध्यक्ष नीशु चौधरी ने कहा की मणिपुर में महिलाओं पर जो अत्याचार हुआ है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, अंजू मुस्कान, सविता सिंह, डॉ. भीष्म सिंह,अरुण चौधरी, मुकेश चौधरी, सतवीर दीवान, जितेंद्र चौधरी, भागमल सिंह, मांगेराम खटीक, भूपेंद्र, मनुराज, फूल सिंह, सतीश, ठाकुर गवेंदर सिंह, देशराज, मोहकम राठी, अमित सेहरा, अरविंद चौधरी और राहुल बालियान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed