फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Risk of heart attack increasing due to lack of water in the body

Bulandshahar News: शरीर में पानी की कमी से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। तेज धूप और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ रहा है। अधिकांश लोग धूप से आने के बाद चक्कर आना, बेहोशी और सीने में दर्द की समस्या होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे मरीज आने पर चिकित्सक मरीजों को धूप से बचने और पानी व तरल पदार्थ लेने की सलाह दे रहे हैं। बुधवार को चक्कर आने के 32, बेहोशी के 13, सीने में दर्द के 28 और उल्टी-दस्त व कमजोरी के 247 मरीजों ने उपचार कराया।
इन दिनों तेज धूप के चलते घर से बाहर निकल रहे लोगों में बीमारियां बढ़ी हैं। ऐसे लोग लू, हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। वहीं, अब तेज धूप के चलते लोगों को चक्कर आना, बेहोशी और सीने में दर्द की भी समस्या होने लगी है। सीने में दर्द की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को चिकित्सक ईसीजी कराने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। धूप और गर्मी के कारण शरीर से पसीने के रूप में पानी निकलता है, इससे रक्त का बहाव तेज हो जाता है। यह हार्ट और ब्रेन के साथ अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 30 से 40 ऐसे मरीज आ रहे हैं। संबंधित को ईसीजी कराने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने पर सामान्य मरीजों का इलाज कर दिया जाता है। गंभीर स्थिति होने पर मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। लू लगने से हार्ट अटैक, बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, हृदय और मधुमेह रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने बताया कि तेज धूप और गर्मी से पसीना निकलने पर शरीर में पानी की कमी होने से बेहोशी, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे मरीज आने पर समुचित इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed