{"_id":"57e6b8a64f1c1b3176a83329","slug":"ring-road-will-be-built-soon-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में जल्द बनेगी रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में जल्द बनेगी रिंग रोड
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में जल्द बनेगी रिंग रोड
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो बुलंदशहर में रिंग रोड का निर्माण होगा। रिंग रोड एनएच-235, एनएच-91 और बदायू स्टेट हाइवे को जोड़ता हुआ शहर के सभी मुख्य मार्गों को कनेक्ट करेगा। रिंग रोड बनने से शहर के बीच से निकलकर हाइवे की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
रिंग रोड काला आम चौराहे से हाइवे की ओर जाने वाले मार्गों को भी कनेक्ट करेगा। इससे नगर में ट्रैफिक जाम का काम तमाम हो जाएगा। बुलंदशहर नगर के आउटर पर काफी लंबे समय से रिंग रोड की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन का मानना है कि रिंग रोड बनने से शहर का जाम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं एनएच-24 का ट्रैफिक भार भी कम होगा। एनएच-24 पर गंगा स्नान के दौरान हाहाकार की स्थिति बनी रहती है। इससे न सिर्फ हापुड़ गढ़ और सिंभावली में लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहगीरों को राहत मिलेगी, बल्कि बुलंदशहर का सफर स्मूथ हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 29 सितंबर को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुलंदशहर एनएच-235 का शिलान्यास करने आ आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। नुमाइश ग्राउंड में नितिन गडकरी सभा को संबोधित करेंगे और मंच से एनएच-235 का शिलान्यास करेंगे।
इसी दौरान रिंग रोड का प्लान प्रशासनिक अधिकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखेंगे। उम्मीद है कि मंत्री प्रस्ताव को स्वीकार कर लेंगे। एनएचएआई बुलंदशहर से मेरठ तक 66 किमी. एनएच-235 को फोर लेन कर रहा है।
इसके तहत बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ के गांवों में हाइवे से सटी जमीन को अधिग्रहीत किया गया है। राजमार्ग के लिए मेरठ के 15, हापुड़ के 21 और बुलंदशहर के 18 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है।
रिंग रोड की मांग काफी पुराने समय से चली आ रही है। मांग के क्रम में रिंग रोड का प्लान तैयार कर लिया गया है। प्लान 29 सितंबर को माननीय मंत्री जी के सामने रखा जाएगा। रिंग रोड यातायात की धुरी साबित होगा। -अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन