{"_id":"572f89d84f1c1ba9485cd32e","slug":"retired-soobedar-died-by-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से रिटायर्ड सूबेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से रिटायर्ड सूबेदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 09 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर गांव में करंट की चपेट में आने से रिटायर्ड सूबेदार की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। एक ग्रामीण को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सलेमपुर गांव में रविवार दोपहर एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। आपूर्ति चालू होने के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरणों में धमाके होने लगे। लोगों ने जैसे ही स्विच ऑफ करना चाहा करंट की चपेट में आकर चार लोग बुरी तरह झुलस गए।
गंभीर रूप से झुलसे रिटायर्ड सूबेदार जगपाल (75) पुत्र लीला तथा पंकज पुत्र नगेंद्र को बुलंदशहर ले जाया गया, जहां जगपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल राजपाल, सूरज व बच्चू सिंह की बेटी को गांव के ही निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा है। उधर, घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ने से हजारों रुपये के विद्युत उपकरण फूंक गए।