{"_id":"653fa0ae4342a1d84c04087c","slug":"retired-cbi-officer-shot-by-miscreants-in-bulandshahr-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून-खराबे के 30 साल: बुलंदशहर में रिटायर आईबी हेड कांस्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली, रंजिश में अब तक 10 कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून-खराबे के 30 साल: बुलंदशहर में रिटायर आईबी हेड कांस्टेबल को बदमाशों ने मारी गोली, रंजिश में अब तक 10 कत्ल
Mon, 30 Oct 2023 05:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:55 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में आईबी के सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलेमपुर थाना क्षेत्र के भैंसरोली गांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे आईबी के सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल रामभूल सिंह की दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह वर्तमान में गांव में खेतीबाड़ी संभाल रहे थे। बताया जा रहा है कि भैंसरोली गांव निवासी रामभूल सिंह सोमवार को दो साथियों के साथ बुलंदशहर से धान बेचकर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे जब वह गांव के गेट के निकट पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश शिवाली रोड से होते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जो मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामभूल की हत्या रंजिश के चलते हुई है। बीते करीब 30 वर्षों में इसी रंजिश के चलते रामभूल व दूसरे पक्ष के करीब दस लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। हालांकि, अधिकारी अभी इस बाबत जांच कर रहे हैं। बदमाशों का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन