{"_id":"64bfff50fd929eeb100d6734","slug":"response-summoned-from-10-officers-for-not-inspecting-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-2038-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निरीक्षण नहीं करने पर 10 अधिकारियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निरीक्षण नहीं करने पर 10 अधिकारियों से जवाब तलब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले में ग्रामीणों की समस्या के लिए लगाई जा रही ग्राम चौपाल के साथ ब्लॉक स्तर पर संचालित बाल एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण कर आख्या न देने वाले 10 अधिकारियों से सीडीओ ने जवाब तलब किया है। इन अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक सप्ताह गांवों में पंचायत चौपाल आयोजित की जा रही हैं। पिछले शुक्रवार को जिले की 32 ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित हुई थीं। इसमें अफसरों को नोडल अफसर नामित कर उन्हें चौपाल में भेजने के निर्देश दिए थे। साथ ही चौपाल के बाद अफसरों को ब्लॉक स्तर पर संचालित बाल एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए थे लेकिन इन अफसरों ने निरीक्षण नहीं किया।
इस पर उपायुक्त उद्योग जिला प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, डीआईओएस, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, डीएचओ, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व सहायक निदेशक मत्स्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि इन अधिकारियों ने निर्देशाें का पालन नहीं किया। साथ ही शासकीय कार्यों की अवहेलना है।