{"_id":"5913514a4f1c1b2034850aeb","slug":"reservation-list-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चस्पा होगी आरक्षण सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चस्पा होगी आरक्षण सूची
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 11 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
CHUNAV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड आरक्षण पर मुहर लगाने के लिए एडीएम प्रशासन ने पत्रावलियों को डीएम के पास भेज दिया है। बृहस्पतिवार को वार्ड आरक्षण की सूची नगर निकायों में चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से नगर निकायों में वार्ड वार जातिगत आरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर माथापच्ची की जा रही थी।
कई निकाय अफसरों ने त्रुटिपूर्ण आरक्षण सूचियां एडीएम प्रशासन को सौंप दी थीं। एडीएम प्रशासन ने त्रुटियों को दूर करने के बाद आरक्षण पत्रावलियों को डीएम के पास भेज दिया। सूत्रों का कहना है कि डीएम ने भी आरक्षण पत्रावलियों पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि अनंतिम सूची पर यदि किसी को आपत्ति है तो वह दर्ज कराएं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। एडीएम प्रशासन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार
निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार है। वार्ड सभासद के लिए भी लोग टिकट के लिए दमखम दिखा रहे हैं। एक-एक वार्ड में 10-10 दावेदारों ने बायोडाटा सौंपा है।
कहां कितने वार्ड
नगर निकाय वार्ड
बुलंदशहर 37
खुर्जा 25
सिकंदराबाद 25
अनूपशहर 25
शिकारपुर 25
डिबाई 25
गुलावठी 25
नगर निकाय वार्ड
औरंगाबाद 15
खानपुर 12
बीबीनगर 10
नरौरा 15
छतारी 11
पहासू 13
ककोड़ 10