{"_id":"697649e617d33b0b670734c5","slug":"republic-day-city-lit-up-security-tightened-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-147627-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : रोशनी से जगमग हुआ शहर, सुरक्षा चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : रोशनी से जगमग हुआ शहर, सुरक्षा चाक-चौबंद
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में तिरंगा रोशनी से जगमग कालाआम चौराहा। संवाद
बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थानों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जिला बनने के बाद पहली बार नई पुलिस लाइन के मैदान पर गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस की परेड का आयोजन किया गया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रविवार शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी भवनों में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान होगा। कलक्ट्रेट में डीएम श्रुति स्वतंत्रता सेनानियों समेत शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगी। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित जाएगी।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग सोमेंद्र तोमर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा। साथ ही परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।