{"_id":"576044134f1c1b4a2511b8be","slug":"report-will-be-presented-to-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर के समक्ष पेश होगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्टर के समक्ष पेश होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंती देवी महाविद्यालय देवली में बीटीसी प्रशिक्षुओं द्वारा प्रबंधक पर लगाए गए अभद्रता के आरोप जांच में सही पाए गए हैं। डायट प्राचार्य ने रिपोर्ट डायरेक्टर के समक्ष पेश करने की बात कही है। उधर, प्रशिक्षु मंगलवार को भी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम के न मिलने पर प्रशिक्षुओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बीटीसी 2014-16 बैच की प्रशिक्षु छात्रा तूलिका, पायल गुप्ता, प्रियंका, एकता, मोनिका, नम्रता, भावना, रोहित अहलावत, विवेक कुमार तिवारी, अंजना, प्रियांशी यादव, शिव कुमार आदि ने आरोप लगाया था कि कॉलेज लेट होने पर प्रबंधक द्वारा अभद्रता की जाती है। एक दिन अनुपस्थित होने पर कक्षा से बाहर कर दिया जाता है। उन्हें कोर्स पूरा नहीं करने और बीटीसी निरस्त करने की धमकी दी जाती है। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी समस्याएं डायट प्राचार्य को देकर जांच करवाने के साथ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं की शिकायत मिलने पर जांच के आदेश जारी किए थे। मामले की जांच अंतिम चरण में है और कॉलेज प्रबंधक सहित कई प्राध्यापकों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रशिक्षुओं की मांग पर प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को डायट परिसर में ही ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया था लेकिन प्रशिक्षु कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। वह समझौता करने का दबाव बनाने का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी मांग है कि कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई हो और कॉलेज की मान्यता रद्द हो। प्रशिक्षुओं ने बताया कि कॉलेज प्रशासन का यह पहला मामला नहीं है। विगत वर्षों में भी प्रशिक्षुओं के साथ अभद्रता के आरोप के चलते कॉलेज विवादों में रहा है।
कोट
प्रशिक्षुओं द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट डायरेक्टर के समक्ष पेश की जाएगी। आगामी निर्णय डायरेक्टर द्वारा ही लिया जाएगा। फिलहाल प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग देने के लिए डायट परिसर में व्यवस्था कर दी गई है।
- आरएसके सुमन, डायट प्राचार्य
किसी भी प्रशिक्षु से अभद्रता नहीं की गई। मैंने प्रशिक्षुओं के बीच पहुंचकर अपनी गलती मानकर माफी मांगी और उनके घर जाकर भी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। माफी मांगने से बड़ी कोई सजा नहीं हो सकती।
- कर्नल अनिल कुमार, प्रबंधक, बसंती देवी महाविद्यालय, देवली