बुलंदशहर में धर्मांतरण गैंग का खुलासा: हिंदुओं को बना रहे थे ईसाई, नौ गिरफ्तार, ढूंढा जा रहा फंडिंग का लिंक
पुलिस ने आरोपियों के पास के बाइबिल, नकदी, धर्म परिवर्तन प्रमाण पत्र, 8 मोबाइल फोन बरामद किए। धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग में एक महिला भी शामिल है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरोह क्षेत्र के वीरखेड़ा में गरीब दलितों को प्रलोभन देकर ईसाई बनाने का प्रयास कर रहा था। धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग में एक महिला भी शामिल है। पुलिस फंडिंग का लिंक खोजने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, ईसाई मिशनरी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हिंदुओं को ईसाई बना चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के पास के बाइबिल, नकदी, धर्म परिवर्तन प्रमाण पत्र, 8 मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही ईसाई प्रार्थना, आधार कार्ड, कैश बुक, ट्रस्ट की बैलेंस शीट भी बरामद की गई।