फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Relief from the PMO to the family of Indian

भारतीय वैज्ञानिक के परिजनों को पीएमओ से मिली राहत

Wed, 29 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Wed, 29 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Relief from the PMO to the family of Indian
डॉ. तरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका के टेक्सास स्थित ए एंड एम विवि में तैनात परमाणु वैज्ञानिक को नजरबंद हुए तीन माह से अधिक समय बीत जाने पर भी कार्रवाई न होने पर हताश हो रहे परिजनों को मंगलवार दोपहर उस वक्त आशा की किरण नजर आई जब प्रधानमंत्री कार्यालय से आए फोन पर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन


शिकारपुर निवासी डीएपी इंटर कॉलेज के रिटायर शिक्षक रामकिशन शर्मा के पुत्र डॉ. टीके शर्मा(तरुण कुमार) ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। जिसके बाद 2010 में ए एंड एम यूनिवर्सिटी टैक्सास अमेरिका में बतौर परमाणु वैज्ञानिक तैनात थे।
विज्ञापन


तरुण की मां गिरजेश शर्मा के अनुसार बेटे की योग्यता और रिसर्च को देखते हुए अमेरिकी रक्षा विभाग ने उन्हें अपने प्रोजेक्ट पर काम करने का न्यौता दिया था। जिससे चिढ़कर उसके साथियों ने अक्तूबर 2015 में नस्लवादी व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का विरोध करने पर षड़यंत्र के तहत उसपर काम पर ध्यान न देने व दुर्व्यवहार करने समेत कई आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। विवि द्वारा नौकरी से निकालने के फैसले के विरुद्ध वैज्ञानिक ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

संघीय न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए विवि को 350 मिलियन डालर (दो अरब चौंतीस करोड़ तेईस लाख पिचहत्तर हजार रुपये) देने का आदेश दिया। विवि प्रशासन ने न्यायालय द्वारा निर्धारित धनराशि को देने के बजाए 29 दिसंबर 2016 को उसे नजर बंद कर दिया।

टीके शर्मा की मां ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन और सोलिसिटर जनरल बेटे को पागल करार देने पर तुले हैं।  बेटे को न्याय दिलाने और भारत लाने के लिए मदद के लिये बूढे़ माता-पिता प्रधानमंत्री आवास गए थे। उन्होंने वहां अपनी पीड़ा सुनाई थी। प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उनके सचिवों ने उनकी बात को गहनता से सुना।


मां गिरजेश ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री के सचिव का फोन आया था। सचिव ने घर के सभी सदस्यों से बात कीं और उनके बेटे को न्याय दिलाने के लिए भारत सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed