फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Relief from humidity; farmers' faces light up with joy.

Bulandshahar News: उमस से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Relief from humidity; farmers' faces light up with joy.
बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां। संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। नगर से लेकर देहात तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम वैज्ञानिक आगामी दो दिन तक इसी तरह बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं। बताया कि मौसम विभाग ने दो दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से मौसम में लगातार बदलाव जारी रहा। साथ ही कहीं ज्यादा और कहीं अधिक बारिश होती रही। इस बीच उमस ने भी अपना रंग दिखाया। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। किसानों को भी बारिश का इंतजार था। मंगलवार सुबह से ही बादल मंडरा रहे थे।
विज्ञापन

दिनभर उमस के बाद दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से मौसम कुछ सुहाना हो गया। इससे किसानों के भी चेहरे खिल गए। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 97 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है। इससे खरीफ की फसलों के लिए किसानों को फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन इसी तरह की बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन की बारिश की चेतावनी जारी करते हुए बताया कि मानसून की सक्रियता के चलते क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही ऐसा भी अनुमान बन रहा है कि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
किसान प्रमोद व राजेश ने बताया कि यह बारिश धान व गन्ने की फसल समेत सभी के लिए फायदेमंद रहेगी। अब कई दिन तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed