{"_id":"667aeec061cf41424c0f56f5","slug":"relative-cheated-seven-and-a-half-lakhs-on-the-pretext-of-selling-land-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-117757-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रिश्तेदार ने जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे साढ़े सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रिश्तेदार ने जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे साढ़े सात लाख
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति से शातिर रिश्तेदार ने जमीन बेचने का झांसा देकर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपी से रकम वापस मांगी तो, आरोपी ने देने से इन्कार कर दिए। भविष्य में रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या की धमकी दी है।
नगर के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासाी राजीव कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका एक रिश्तेदार मेरठ में रहता है। आरोपी रिश्तेदार की बुलंदशहर में ही मेरठ रोड पर जमीन है। जिसे बेचने के लिए आरोपी ने पीड़ित से कहा था। इस पर पीड़ित ने ही जमीन को खरीदने का प्रस्ताव दिया। सौदा 31 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित ने आरोपी को गत जनवरी माह में साढ़े सात लाख रुपये बतौर पेशगी भी दे दिए थे। मई माह में जमीन का बैनामा कराने की बात तय हुई थी। जब, पीड़ित ने जब आरोपी से बैनामा कराने को कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। लेकिन, बीते दिनों पीड़ित ने जब आरोपी पर दबाव बनाया तो आरोपी ने बैनामा कराने से इन्कार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने रकम लौटाने से भी इन्कार कर दिया। साथ ही भविष्य में रुपये मांगने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।