फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Registration validity of 18805 vehicles expired in the district

Bulandshahar News: जिले में 18805 वाहनों की पंजीयन वैधता समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Registration validity of 18805 vehicles expired in the district
बुलंदशहर। जिले के 18 हजार 805 वाहनों का पंजीयन संभागीय परिवहन कार्यालय ने निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जाएगा, उनमें यूपी 13 आर के 9413 वाहन व यूपी 13 एस के 9392 है। जो 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल के वाहन हैं। संबंधित वाहन स्वामियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र ले जाने के लिए विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, अब तक विभाग की ओर से 1,45,152 वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बुलंदशहर जनपद भी शामिल है। पांच वर्ष पूर्व हादसों पर रोक लगाने के लिए एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहनों की वैधता 15 वर्ष कर दी थी। जिसमें पेट्रोल के वाहनों की 15 वर्ष और डीजल के वाहनों की 10 वर्ष वैधता की गई। इसके बावजूद जिले में पुराने वाहनों का संचालन हो रहा है। इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसों पर रोक लगाने के लिए ऐसे वाहनों की जांच के नाम पर पुलिस, यातायात विभाग और संभागीय परिवहन विभाग की ओर से खानापूर्ति की जाती है। वहीं, वैधता समाप्त हो चुके वाहनों का पंजीयन का नवीनीकरण कराने के लिए संबंधित वाहन स्वामी को निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन वाहन स्वामी द्वारा पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया जाता। अब विभाग ने जिले के 18,805 वाहनों का पंजीयन निलंबित करने को नोटिस जारी किया है। इसके बाद संबंधित वाहनों का पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--
इन वाहनों का पंजीयन हो चुका है निरस्त
सहायक तकनीकी निरीक्षक (आरआई) हारुन सैफी ने बताया कि जिले में बीते चार वर्ष में 1,45,152 वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की गई। इन वाहनों में 529 वाहनों के स्वामी द्वारा एनओसी ली गई। इसमें यूपी 13 सीरीज के 7574 वाहन, यूपी 13 ए के 8350, यूपी 13बी के 8159, यूएचपी के 3161, यूपीपी के 63, यूवीबी के 13 व अन्य जनपद के 529 वाहन का पंजीयन 2020 में निरस्त किए गए। वर्ष 2021 में यूपी 13 सी सीरीज के 8861 वाहन, यूपी 13 डी के 9013, यूपी 13 ई के 9050, यूपी 13 एफ के 9181 वाहनों के पंजीयन निरस्त किए गए। वर्ष 2022 में यूपी 13 जी के 9198 वाहन,  यूपी 13 एच के 9341, यूपी 13 जे के 8994, यूपी 13के के 9147 और यूपी 13 एल के 8926 वाहनों के पंजीयन निरस्त किए गए। वर्ष 2023 में यूपी 13 एम सीरीज के 8834 और यूपी 13 एन सीरीज के 8777 वाहनों का पंजीयन निरस्त किया गया। इसी वर्ष 2024 में यूपी 13 पी सीरीज के 9154 और यूपी 13 क्यू सीरीज के 8827 वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है। अब यूपी 13 आर सीरीज के 9413 और यूपी 13 एस सीरीज के 9392 वाहनों का पंजीयन निलंबन करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजीयन निलंबन की अवधि समाप्त होने पर विभाग द्वारा पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पंजीयन निलंबित होने पर कबाड़ हो जाएंगे वाहन
सहायक तकनीकी निरीक्षक (आरआई) हारुन सैफी ने बताया कि जिले में यूपी 13 आर सीरीज के 9413 और यूपी 13 एस सीरीज के 9392 वाहनों का पंजीयन निलंबन करने की कार्रवाई की जा रही है। पंजीयन निलंबन होने से बचाने के लिए वाहन स्वामियों को एक माह का समय दिया गया है। इस बीच संबंधित एनओसी नहीं ले जाते हैं तो संबंधित वाहन का पंजीयन निलंबन कर दिया जाएगा। इसके बाद वाहन का पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई होगी। ऐसे में वाहन संचालित मिलने पर संबंधित को सीज करने की कार्रवाई होगी। साथ ही ये सभी वाहन कबाड़ घोषित कर दिए जाएंगे।

--
15 साल पुराने पेट्रोल एवं 10 साल पुराने डीजल वाहनों के 18,805 वाहन स्वामियों को अन्य जनपद में अनापत्ति प्रमाणपत्र ले जाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। वाहन स्वामी को 30 दिन का समय दिया है। इसके बाद संबंधित वाहनों का पंजीयन निलंबन कर दिया जाएगा। छह माह बाद इनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed