{"_id":"67fe8fceb66465fb39002c0f","slug":"registration-for-amarnath-yatra-started-in-the-bank-after-noon-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-132537-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बैंक में दोपहर बाद शुरू हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बैंक में दोपहर बाद शुरू हुआ अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण कराने को बैंक के बाहर खड़े श्रद्धालु। संवाद
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार दोपहर से अमरनाथ यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। मेडिकल जांच के बाद पंजीकरण कराने पहुंचे श्रद्धालुओं को दोपहर एक बजे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद लंच और फिर बैंक बंद हो जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। शाम पांच बजे भी काफी संख्या में श्रद्धालु बैंक के बाहर पंजीकरण का इंतजार करते रहे।
जिला अस्पताल में सात अप्रैल से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बन रहा है। अब तक 500 से अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है। जिले में सिर्फ पंजाब नेशनल बैंक में पंजीकरण की प्रक्रिया की जाती है। 15 अप्रैल को मेडिकल जांच के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया देशभर में शुरू कर दी गई। जिले में पीएनबी की मुख्य शाखा में बैंककर्मियों ने दोपहर एक बजे के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु की और कुछ श्रद्धालुओं का पंजीकरण कर प्रक्रिया को बंद कर दिया। काफी श्रद्धालु यात्रा पंजीकरण कराने के लिए सुबह से शाम तक बैंक के चक्कर लगाते रहे।
श्रद्धालु वीरपाल और रविंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाकर बैंक में पंजीकरण कराने के लिए सुबह से चक्कर लगाता रहा। कोई भी कर्मी सही जवाब नहीं दे रहा था। जबकि अमरनाथ यात्रा पर तीन जुलाई को पहले जत्थे में जाने के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाया। बैंक कर्मियों की लापरवाही के चलते पहले जत्थे में जाने की हसरत अधूरी रह गई। यात्री संजीव कुमार व ललित अग्रवाल ने बताया कि सुबह बैंक पहुंचे तो बोले अभी कोई पत्र नहीं मिला है। दोपहर बैंक पहुंचे तो काफी श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। दो बजे पहुंचे तो चार बजे बुलाया। पांच बजे से पहले ही सभी को बैंक से बाहर कर बुधवार को आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी के पंजीकरण किए जाएंगे। बुधवार से टोकन सिस्टम शुरू किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। - अभिषेक गुप्ता, अग्रणी बैंक प्रबंधक