{"_id":"64f0c770c1e682495a08bc1c","slug":"registration-for-admission-on-vacant-seats-from-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-3657-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष कक्षाओं में अब शेष सीटों पर प्रवेश के लिए शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो रहे हैं। पंजीकरण पांच सितंबर तक होंगे। उसके बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज में ऑफर लेटर कॉलेजों में जमा करेंगे। ऑफर लेटर मिलने के बाद कॉलेज ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश करेंगे।
जिले के कॉलेजों में अब तब सीसीएसयू की दो और एक ओपन मेरिट से प्रवेश हो चुके हैं। अब करीब पांच फीसदी ही सीट बची हैं। सबसे ज्यादा सीटें सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में रिक्त हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर सीसीएसयू की ओर से दूसरी ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराने का निर्देश जारी किया है। सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए निर्देश अनुसार शुक्रवार से पंजीकरण शुरू हो रहे हैं। पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं को पांच सितंबर तक का समय दिया गया है। पंजीकरण के साथ छात्र-छात्राओं को अपना ऑफर लेटर डाउनलोड करवाना होगा। इसके बाद ऑफर लेटर छात्र-छात्राओं को उन कॉलेजों में जमा कराना होगा, जहां पर अभी भी रिक्त सीट हैं। ऐसे कॉलेज ऑपर लेटर मिलने के बाद ओपन मेरिट बनाकर रिक्त सीटों पर प्रवेश करेंगे। संवाद