{"_id":"59247afb4f1c1b393e535e62","slug":"recruitments-made-in-roadways-by-making-fake-prd-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पीआरडी जवान बनाकर रोडवेज में कर दी भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पीआरडी जवान बनाकर रोडवेज में कर दी भर्तियां
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 23 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पीआरडी जवान बनाकर रोडवेज में कर दी भर्तियां
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रादेशिक विकास दल (पीआरडी) , युवा कल्याण विभाग व मेरठ रोडवेज के अफसरों की साठगांठ से फर्जी कागजात पर संविदा परिचालकों की भर्ती कर ली गई। अफसरों ने मेरठ रोडवेज में पीआरडी कोटे से उन युवाओं को रख लिया, जो पीआरडी के जवान थे ही नहीं। रोडवेज अफसरों ने पीआरडी के नाम पर छह लाख रुपये का मानदेय भी रिलीज कर दिया। विभाग में संबंधित जवानों का रिकार्ड ही नहीं है।
रोडवेज में संविदा परिचालकों के पद पर पीआरडी जवानों को भर्ती करने के आदेश 2015 में आए थे। इसके चलते बुलंदशहर पीआरडी और युवा कल्याण विभाग का संतुति पत्र लगाकर मेरठ रोडवेज में परिचालक के पद पर 85 युवाओं को नौकरी पर रख लिया गया।
विज्ञापन
इसकी सुगबुगाहट लखनऊ तक पहुंच गई। जांच में बुलंदशहर के पीआरडी और युवा कल्याण विभाग के साथ ही मेरठ रोडवेज के अफसरों की मिलीभगत सामने आई। इसके बाद सभी खुद को बचाने के चक्कर में लग गए।
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं पीआरडी अफसर श्री निवास का कहना है कि मेरठ रोडवेज के अफसरों ने खुद को पाक साफ साबित करने के लिए 85 परिचालकों के मानदेय का ड्राफ्ट पीआरडी को भिजवा दिया। बुलंदशहर से ड्राफ्ट को यह कहते हुए लौटा दिया कि उक्त युवकों का पीआरडी जवानों के रूप में रिकार्ड ही नहीं है।
आरोप है कि मेरठ रोडवेज के अफसरों ने विभाग के एकाउंट में संविदाकर्मियों के वेतन के छह लाख रुपये जमा करा दिए। अफसरों को बैंक स्टेटमेंट से पता चला तो उन्होंने बैंक अफसरों से रुपये जमा कराने वाले शख्स को फोन कराया। उसने रुपये जमा कराने से ही इंकार कर दिया। अब बैंक ने उक्त राशि को सस्पेक्ट खाते में डाल दिया है।
सूत्रों का कहना है कि फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये इधर - उधर कराने वाला सिंडिकेट भर्ती कराने का काम करता था। अधिकारी अपने गुर्गों से फर्जी कागजात तैयार कराते थे और उसके बाद चहेतों को नौकरी पर रख लिया जाता था।