{"_id":"6814fc1481b8f1377007ab28","slug":"recruitment-case-accused-constable-suspended-fir-lodged-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-133348-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती प्रकरण : आरोपी सिपाही निलंबित, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती प्रकरण : आरोपी सिपाही निलंबित, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती के मेडिकल में दोबारा जांच के नाम पर अभ्यर्थी से 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोपी सिपाही गजेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अभ्यर्थी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया है। मामले में अब जांच पूरी होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच की जा रही है। दो मेडिकल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की जांच कर उन्हें फिट और अनफिट घोषित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक अभ्यर्थी मनीष से चिकित्सकों ने पुनः परीक्षण की बात कही थी। जिसके बाद पीड़ित बाहर आया तो वहां मौजूद एक सिपाही गजेंद्र ने उन्हें परीक्षण में पास कराने की बात कही।
पीड़ित ने मेडिकल के दौरान ड्यूटी पर तैनात सीओ को जानकारी दी कि मेडिकल जांच में फिट कराने की एवज में एक सिपाही गजेंद्र ने उनसे 35 हजार रुपये की मांग की है। सीओ की सूचना पर एसएसपी ने पुलिस लाइन पहुंचकर अभ्यर्थी एवं मेडिकल बोर्ड से बातचीत की। एसएसपी के आदेश पर पीड़ित अभ्यर्थी की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपी सिपाही गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर चिकित्सा परीक्षण कराने के लिए नया बोर्ड गठित किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मुकदमा दर्ज होने के साथ ही आरोपी सिपाही गजेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।