फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ration distribution

निशुल्क राशन वितरण पहले दिन धड़ाम, 1066 दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
ration distribution
निशुल्क राशन वितरण पहले दिन धड़ाम, 1066 दुकानों पर नहीं पहुंचा राशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर बृहस्पतिवार से जनपद की 1426 राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क राशन का वितरण होना था, लेकिन अफसरों के दावों के विपरीत राशन वितरण पहले दिन ही धड़ाम साबित हुआ। मात्र 350 दुकानों पर ही राशन पहुंचा, जहां पर वितरण कार्य कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत हुआ। जबकि 1066 दुकानों पर राशन नहीं पहुंचने के कारण राशन कार्डधारकों को बिना राशन लिए वापस लौटना पड़ा। विभाग की यह पोल अमर उजाला की ओर से किए गए लाइव में हुआ है। अब डीएसओ का कहना है कि विपणन विभाग की ओर से अभी राशन दुकानों पर सप्लाई नहीं किया गया है। वहीं, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के अनुसार लेबर नहीं मिलने के कारण राशन समय पर सप्लाई नहीं हो सका। शुक्रवार तक सभी दुकानों पर राशन पहुंच जाएगा। जनपद में छह लाख कार्ड धारकोें के करीब 25 लाख लोगों को राशन का वितरण होना है।
सीन-1: गुलावठी में मोहल्ल्ला बुद्धेखां, समय सुबह 10.00 बजे
गुलावठी स्थित मोहल्ला बुद्धेखां स्थित दुकान का जायजा लिया गया। यह राशन की दुकान बंद मिली और बताया गया कि अभी राशन नहीं पहुंचा है। राशन कार्ड धारकों ने बताया कि एक तो दुकान बंद है और दूसरा उन्हें अब बिना राशन के ही वापस लौटना पड़ रहा है। यहां कोई समस्या बताने वाला भी नहीं है।
विज्ञापन

सीन-2: गुलावठी में मोहल्ल्ला रामनगर, समय सुबह 10.30 बजे
गुलावठी स्थित मोहल्ला रामनगर की दुकान भी बंद मिली। बताया गया कि दुकान की कोटेदार राधा रानी है और बताया गया है कि अभी राशन नहीं पहुंचा है। पात्र राशन कार्ड धारकों ने बताया कि बृहस्पतिवार से राशन वितरण के आदेश थे, लेकिन राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-1: डिबाई में मोहल्ल्ला चौक दुर्गाप्रसाद, समय सुबह 10.00 बजे
डिबाई स्थित मोहल्ला चौक दुर्गाप्रसाद स्थित राशन की दुकान खुली मिली। इसके संचालक किरन मित्तल कार्ड धारकों का कोविड के नियमानुसार अंगूठा लगाते मिले। उन्हाेंने बताया कि अभी राशन नहीं आया है और अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार तक राशन पहुंच जाएगा। राशन प्राप्त होते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
सीन-1: सिकंदराबाद में मोहल्ल्ला रिसालदारन, समय सुबह 10.20 बजे
सिकंदराबाद के मोहल्ला रिसालदारन स्थित दुकान पर राशन का वितरण होता मिला। इस दुकान पर राशन का वितरण और पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाने का काम कोविड-19 के नियमों के तहत और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के तहत किया जा रहा था। दुकानदार ने बताया कि राशन एक दिन पहले ही मिला था और समय पर वितरण शुरू करवा दिया है।
बोले राशन कार्ड धारक
आस थी कि निशुल्क राशन मिल जाएगा। इससे कोरोना काल में कुछ राहत मिलेगी। लेकिन जब दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि अभी राशन ही नहीं पहुंचा। कोटेदार का कहना है कि राशन प्राप्त होने पर वितरण होगा। - कार्ड धारक महिला मुनेश।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बृहस्पतिवार से निशुल्क राशन वितरण का आदेश था, लेकिन दुकान पर अभी राशन नहीं पहुंचा और बिना लिए ही घर वापस लौटना पड़ा है। अब तो दुकान पर राशन पहुंचने पर ही मिलेगा। - कार्ड धारक महेंद्र सैनी।
विभागीय अधिकारियों ने शासन के आदेश का पालन नहीं किया। दुकानों पर राशन समय पर नहीं पहुंचाया। इसके चलते अधिकतर कार्ड धारकों को बिना राशन लिए ही दुकान से वापस लौटना पड़ा है। - कार्ड धारक जगदीश सेन।
सरकार की ओर से मिलने वाले निशुल्क राशन से काफी मदद मिलती है, लेकिन जब दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि अभी राशन नहीं आया है। ऐसे में कोटेदार का भी कहना है कि राशन मिलने पर ही वितरण किया जाएगा। - कार्ड धारक रविंद्र कुमार।
राशन की दुकानों पर राशन पहुंचाने का काम विपणन विभाग का है, लेकिन अभी तक 350 दुकानों पर ही राशन पहुंचा है। सभी दुकानों पर राशन पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क जारी है। - अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।

राशन की दुकानों पर राशन गोदाम से उठाकर पहुंचाने का काम विभाग का है। इस समय कोरोना के चलते लेबर नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते समय से दुकानों पर राशन नहीं पहुंचा है। अब राशन पहुंचना शुरू हो गया है और शुक्रवार तक सभी दुकानों पर पहुंच जाएगा। - जेया-ए-करीम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed