फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ratanpal murder case

बेटी के बारे में पूछने पर करता था कमेंट, इसलिए की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
ratanpal murder case
रतनपाल की हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र। - फोटो : BULANDSHAHR
बेटी के बारे में पूछने पर करता था कमेंट, इसलिए की हत्या
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव फैजाबाद रिढ़ावली निवासी किसान रतनपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब वह रतनपाल से अपनी पुत्री के बारे में पूछते तो वह अभद्र टिप्पणी करता था। इसी के चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से आला कत्ल बरामद किया है।
19 नवंबर को थाना क्षेत्र के गांव फैजाबाद रिढ़ावली में खेत जोतते समय किसान रतनपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी गीता ने गांव निवासी दीपक, सागर उर्फ गुल्लू, पंकज उर्फ शंकर, गजेंद्र और सुंदर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात थाना पुलिस क्षेत्र में आरोपियाें की तलाश में जुटी थी। इस दौरान सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी पिता पुत्र गजेंद्र और दीपक गांव असाबर तिराहे के निकट मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आसपास खेतों में छिपकर रह रहे थे। आरोपी गजेंद्र की बेटी ने मृतक रतनपाल के बेटे विनीत के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों गांव से दूर कहीं और रहे थे। गजेंद्र अपनी बेटी को लेकर रतनपाल से पूछते रहता था। आरोप है कि बेटी के बारे में पूछने पर रतनपाल उसकी बेटी के लिए भद्दे कमेंट करता था। जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

दारोगा-बीट कांस्टेबल हुए थे निलंबित
प्रकरण में मृतक रतनपाल पक्ष की ओर से वारदात से पूर्व भी आरोपी पक्ष द्वारा हत्या की आशंका जताई गई थी लेकिन पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपियों ने वारदात कर दी। इस पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed