{"_id":"68a20c8545e76e2c9d0f9829","slug":"rashtriya-lok-dal-is-the-party-of-all-the-society-ajit-rathi-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-138985-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी: अजित राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी: अजित राठी
विज्ञापन
रालोद के कैंप कार्यालय पर हुई मासिक बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोक दल सर्व समाज की पार्टी है। इसमें सभी समाज के लोगों को सम्मान मिलता है। रालोद सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी से युवाओं को जोड़ने का काम कर रही है। यह बातें रविवार को रालोद के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री अजीत राठी ने कही।
कहा कि जयंत चौधरी किसानों, मजदूरों व युवाओं के नेता हैं जो उनकी आवाज बुलंद करते हैं। सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, जिला प्रभारी शुभेंदु कौशिक व क्षेत्रीय सचिव हरवीर तालान ने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारी की जगह पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पद देकर तरजीह दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. कुंवरवीर सिंह ने किया। इस दौरान जिला संरक्षक चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक दिलनवाज खान, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नीशू चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अंजू मुस्कान आदि उपस्थित रहे।