फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rape with a teenager on the pretext of giving him a cold drink

Bulandshahar News: कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने किशोर के साथ कुकर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने किशोर को बाइक पर ले जाकर कुकर्म करने का मामला प्रकाश आया है। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने किशोर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र पिछले कई दिनों से गुमसुम था। जब उनकी पत्नी ने कारण पूछा तो पुत्र ने बताया कि 26 अप्रैल को रात 8 बजे बिरयानी की ठेली पर कार्य करने वाला युवक उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया और तालाब किनारे बने मकान में उसके साथ गलत हरकत की। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी दी। तभी से वह डरा हुआ है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed