फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

Bulandshahar News: स्कूल के मैदान में छात्रा को बुलाकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
rape
स्कूल के मैदान में छात्रा को बुलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

औरंगाबाद। एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा को फोन कर स्कूल के मैदान में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे छात्रा के परिजनों पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि गांव के ही पड़ोसी युवक ने छात्रा को मंगलवार शाम इंटर कॉलेज के मैदान में फोन करके बुलाया था। वहां पहुंचने पर छात्रा की पिटाई कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि किसी को घटना के बारे में बताया कि उसकी हत्या कर देगा। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि जैसे ही पीड़िता के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद गांव के ही कई युवकों ने परिजनों की पिटाई कर दी। पिटाई की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया। पीड़िता के पिता ने मुख्य आरोपी समेत तीन को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अमित समेत तान आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जल्द ही बयान भी दर्ज करा दिए जाएंगे। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed