फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक किया युवती से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape
शादी का झांसा देकर पांच वर्ष तक किया युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

नरसेना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से मेरठ के गांव चितवाना निवासी एक युवक पांच वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता व उसके परिजनों ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर सीओ के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीओ स्याना को तहरीर देकर बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात मेरठ के गांव चितवाना निवासी युवक अमिक कुमार से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई। आरोपी ने इसके बाद पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया। साथ ही कुछ समय बाद आरोपी उससे मिलने के लिए आया और जल्द ही शादी करने की बात कह कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब पांच साल से आरोपी आए दिन उससे मुलाकात करने आता था। साथ ही कई बार दुष्कर्म भी किया। बीते दिनों पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी युवक से शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं अब पीड़िता ने भी आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की और भविष्य में शादी की बात कहने पर हत्या की धमकी दी है। मामले में थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीओ स्याना के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल करा कर जल्द ही न्यायालय में बयान दर्ज करा दिए जाएंगे। आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वंदना शर्मा, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed