फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rape

किशोरी के साथ दुष्कर्म, गांव में तनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
rape
किशोरी के साथ दुष्कर्म, गांव में तनाव
विज्ञापन

औरंगाबाद। अगौता क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने अगौता पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुष्कर्म की वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
एक गांव निवासी युवक की 17 वर्षीय पुत्री शनिवार देर रात अपने घर से घेर पर गई थी। इस दौरान ही गांव का एक युवक किशोरी को पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के परिजन रविवार को अगौता थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव है। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने लगाया मेडिकल के नाम पर खेल करने का आरोप
अहार। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में परिजनों ने मेडिकल के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा का मेडिकल करने के बजाए उससे पूछताछ करने के बाद ही फर्जी रिपोर्ट बना दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शनिवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा शौच के लिए गई थी। इसी दौरान दो आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया था, जबकि दूसरा आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था।

मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया था। रविवार को पीड़िता के परिजनों ने एसपी देहात से मुलाकात की और चिकित्सक पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने फर्जीवाड़ा करते हुए आरोपियों को बचाने के लिए छात्रा का मेडिकल नहीं किया। चिकित्सक ने पीड़िता को धमकाया और केवल पूछताछ करते हुए फर्जी रिपोर्ट बना दी। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरा आरोपी शिवम अभी भी फरार है। थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed