{"_id":"603e7c428ebc3ee96731c90b","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd2147138110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को खेत पर ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को खेत पर ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को खेत पर ले जाकर किया दुष्कर्म
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने गांव निवासी आरोपी किशोर अपने साथ खेत पर ले गया। जहां आरोपी ने छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एससी वर्ग की छह वर्षीय मासूम बच्ची सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी आरोपी किशोर मासूम बच्ची के पास पहुंचा और उसे टॉफी खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। बताया गया कि आरोपी किशोर उसे अपने साथ गांव के बाहर स्थित एक खेत में ले गया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। बताया कि इस दौरान पीड़िता के पड़ोसी ने दरिंदगी करते हुए आरोपी को देख लिया। युवक ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग निकला था। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बाद में पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
वारदात के बाद हो रहीं चर्चाएं
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आरोपी किशोर के बारे में भी लोग अपनी राय रख रहे हैं।
मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
संग्राम सिंह, सीओ सिटी