{"_id":"591368f04f1c1b2034850eb9","slug":"rampant-anger-over-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Thu, 11 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मदनपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
तहसील क्षेत्र के मदनपुर गांव का मुख्य मार्ग पूरी तरह से टूट चुका है। गांव में पानी के निकासी का कोई साधन न होने के कारण मार्ग पर पानी भरा रहता है। ऐसे में ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या को लेकर वह प्रशासनिक अफसर और ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसे लेकर बुधवार को ग्रामीण एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो वह सड़काें पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान बॉबी, शीला, मुकेश, गीता कुसुम नीलम, वकील राजकुमार आदि मौजूद रहे।
दो साल से नहीं मिला राशन, भड़कीं महिलाएं
सिकंदराबाद(ब्यूरो)। दो साल से राशन नहीं मिलने से आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को राशन दिलाने की मांग को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष ने आपूर्ति अधिकारी और ईओ से वार्ता कर हंगामा कर रही महिलाओं की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुई।
बुधवार को नगर के मोहल्ला झारखंडी निवासी रामवती, महरूनिसा, शीला, राजू देवी, कांती, संतोष, किरन, शारदा, सरोज, बाला आदि ने महिलाओं ने बताया कि पिछले दो साल से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने नगर अध्यक्ष से राशन दिलाने की मांग की।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी सुधीर पाल से बात की तो बताया कि उक्त सभी महिलाओं के राशन कार्ड पुराने है। राशन केवल नए राशन कार्डों पर दिया जा रहा है। आपूर्ति अधिकारी के जल्द ही पात्रों के राशन कार्ड बनाने का आश्वासन देने के बाद ही महिलाएं शांत हुई।