{"_id":"61632afa8ebc3e624f62dcec","slug":"ramleela-bulandshahr-news-gbd2274804129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ
विज्ञापन
नुमाइश प्रदर्शनी में रामलीला से पूर्व नगर में निकाली गई गणेश शोभायात्रा।
- फोटो : BULANDSHAHR
गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ
बुलंदशहर। नगर में रामलीला की शुरूआत रविवार को गणेश पूजा के साथ कर दी गई। श्री रामलीला सभा द्वारा नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शाम को मथुरा, वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया। उधर, मंचन की अनुमति न मिलने पर पालिका चेयरमैन के आवास पर राम प्रसंग का आयोजन हुआ। राम प्रसंग में कलाकारों ने शनिवार रात राम जन्म की लीला का मंचन किया।
रविवार को नगर के शीतलगंज स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से विधि विधान द्वारा गणेश पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया गया। सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि गणेश यात्रा का शुभारंभ सौरव पचौरी द्वारा किया गया। गणेश यात्रा नगर में भ्रमण करने के बाद हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। रविवार रात से रामलीला स्टेज पर प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। पहले दिन सुंदरकांड पाठ किया गया। शोभायात्रा में दिनेश अग्रवाल, सरदार त्रिलोचन सिंह, महावीर प्रसाद मित्तल, मनमोहन गुप्ता, सभासद सुनील शर्मा, डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज और तरुण मित्तल आदि शामिल रहे।
पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग के आवास पर आयोजित राम प्रसंग में अयोध्या के राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ से पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। इस यज्ञ के बाद राजा दशरथ के घर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारो भाइयों का जन्म हुआ। इससे अयोध्या के लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग, सभासद अजय कुमार, त्रिभुवन, सुखदेव शर्मा और संजय कटारिया आदि मौजूद रहे।