{"_id":"5775577e4f1c1b881579af4e","slug":"ramjaan-the-district-is-divided-into-seven-zones-and-15-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजानः सात जोन और 15 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजानः सात जोन और 15 सेक्टर में बंटा जिला
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
रमजान
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमा अलविदा की नमाज की सुरक्षा के मद्देनजर लेकर जिलाधिकारी ने जनपद को सात जोन और 15 सेक्टर में बांट दिया है। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। डीएम ने मुस्लिम इलाकों में साफ-सफाई का आदेश दिया है। डीएम ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अफसरों को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि मस्जिदों के आसपास जंगली जानवरों को घुसने से रोका जाए। पुलिस अफसर किसी भी शिकायत को मामूली न समझें। पुलिस और प्रशासनिक अफसर जुमा अलविदा की नमाज समय चौकन्ने रहें। सांप्रदायिक दृष्टिकोण से बुलंदशहर अतिसंवेदनशील जिला माना गया है।
विज्ञापन
अफसर नगर निकाय शहरी क्षेत्रों में पानी आपूर्ति का रोस्टर तैयार कर लें। मुस्लिम बस्तियों में बिजली पानी और सफाई का खास बंदोबस्त किया जाए। किसी भी सूरत में पानी की कमी नहीं होने पाए। नलकूप चलाने के लिए जनरेटरों का बंदोबस्त कर लिया जाए। वहीं, जुमा अलविदा को लेकर बाजारोें में चहल पहल बढ़ गई।
विज्ञापन
संवेदनशील क्षेत्र
सिकंदराबाद, चंदेरू, गुलावठी, अनूपशहर, खुर्जा और जहांगीराबाद को सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील घोषित किया गया है।