फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ram Van motion somewhere somewhere Lanka staged combustion

कहीं राम वन-गमन तो कहीं लंका दहन का मंचन

Thu, 06 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 06 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ram Van motion somewhere somewhere Lanka staged combustion
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड में चल रही रामलीला में कलाकारों ने कैकेई-दशरथ सवंाद और राम वन गमन लीला का मंचन किया। श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि इसके साथ ही कलाकारों ने रामायण से जुड़े कई लीलाओं का मंचन कर दर्शकों का मन मोहा। इस दौरान सभा के सदस्य अमित मित्तल, राकेश गोयल, प्रदीप अग्रवाल, सुखदेव मौजूद रहे।

वहीं, खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव में हनुमान द्वारा लंका दहन तक की लीला का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। वहीं शुक्रवार को काली यात्रा निकालने को लेकर कमेटी की ओर से बैठक की गई। छोटी होली स्थित श्री गंगा मंदिर से मां काली की शोभायात्रा निकाली जाएगी।  
विज्ञापन


सिकंदराबाद में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में बुधवार को भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। राम बारात चेंबर की धर्मशाला से आरंभ हुई और नगर के चौधरीवाड़ा, वेदवाड़ा बाजार, बड़ा बाजार, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार से गुजरी। सपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बाली का हुआ वध, सुग्रीव को मिला राज्यः
डिबाई/ औरंगाबाद/ गुलावठी/शिकारपुर/बुगरासी/जहांगीराबाद (ब्यूरो)। रामलीला में 10वें दिन बाली वध और सुग्रीव के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एससी सिंह, राहुल गर्ग, हरिओम दूबे, महेश गुप्ता, यश माहेश्वरी मौजूद रहे।

औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में श्रीरामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में चल रही रामलीला का शुभारंभ प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। खर-दूषण वध और सीता हरण तक की लीला का मंचन हुआ। वहीं, दूसरी ओर गांव पर्वाना में चल रही रामलीला में भी कालाकारों ने सीता हरण का मंचन किया।

गुलावठी में रामलीला में राम वन गमन लीला का मंचन हुआ। विधायक बिमला सोलंकी, रमेश चंद जैन, अनिल सिंहल, नरेश चंद गुप्ता, अशोक कंसल मौजूद रहे। शिकारपुर में आयोजित रामलीला में बुधवार को माता अनुसुइया के उपदेश की लीला का मंचन किया गया।


बुगरासी में कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से वरदान में भगवान राम को वनवास मांगे जाने की लीला ने दर्शकों की आखों में आंसू ला दिए। जहांगीराबाद के टाउन स्कूल मैदान मे चल रही रामलीला में बाली वध लीला का मंचन किया गया।  राजकुमार अग्रवाल, रामहरि गोयल, अशोक गिरी, वीरेंद्र वार्ष्णेय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed