{"_id":"5f2996668ebc3e3ca03aa32e","slug":"ram-mandir-bulandshahr-news-gbd2031691147","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजनं सवा लाख दियों से जगमगायेगा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजनं सवा लाख दियों से जगमगायेगा जनपद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भूमिपूजन पर जिले में जगमगाएंगे सवा लाख दीये
बुलंदशहर। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन बुधवार को होना है। इसको एक पर्व के रूप में मनाने के लिए जनपद भर में करीब सवा लाख दीये जलाए जाएंगे। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने सनातनी परिवारों से अपने घरों में दीपक जलाने का आह्वान किया है।
लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर बनाए जाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राममंदिर का भूमि पूजन किया जाना है। मंदिर बनने की खुशी में देश भर में घर-घर दीप जलाने का आह्वान किया गया है। हिंदू संगठनों के अनुसार जिले भर में करीब सवा लाख दीये जलाने का आह्वान किया गया है। मिट्टी का सामान बेचने वाले चेतन, दीपक, दुलारी ओर सोमा ने बताया कि पिछले तीन दिन से अचानक मिट्टी के दीपक की बाजार में डिमांड बढ़ गई है। लोग 20 से 50 तक दीपक खरीदकर ले जा रहे है। बहुत से लोग तो फोन पर ही आर्डर दे रहे हैं। मिट्टी के दीपकों की काफी अच्छी सेल हो रही है। बताया कि सिर्फ दीवाली पर ही मिट्टी के दीपकों की सेल होती थी। लेकिन बुधवार को राम मंदिर मानने की शुरुआत हो रही है तो दीपकों की डिमांड बढ़ गई है। संजीव शर्मा, विनीत जिंदल, सुमित कपूर और हरिदत्त शर्मा ने बताया कि उन्होंने दीपक खरीदे हैं। हम इस खुशी में अपने घर दीपक जलाकर मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे। बताया कि कोरोना काल के चलते अयोध्या तो नही जा पाएंगे, लेकिन दीये जरूर जलाएंगे।
अपने घर के अंदर दीपक जलाएं, लेकिन सड़क पर आकर हर्ष जताने की इजाजत नहीं दी गई है, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अभय कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट