फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rakshabandhan will be free from Bhadra and Panchak

Bulandshahar News: इस बार भद्रा और पंचक से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan will be free from Bhadra and Panchak
बुलंदशहर। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा और पंचक से पूर्णत: मुक्त रहेगा। नौ अगस्त को दिनभर राखी बांधने का मुहूर्त रहेगा। ऐसा चार साल बाद हो रहा है। भद्रा आठ अगस्त को दोपहर से शुरू होकर देर रात तक रहेगा, जो सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगा। वहीं पंचक भी नौ अगस्त की रात से शुरू होंगे।
विज्ञापन


पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को पूर्णमासी के दिन शनिवार सुबह 5:50 बजे से प्रारंभ होगा। धनिष्ठा नक्षत्र से युक्त श्रवण नक्षत्र में किया गया उपाकर्म सफल माना गया है। अत: दो घड़ी यानी सूर्योदय से 1.50 बजे तक उपाकर्म का विशेष शुभकाल माना गया है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। सावन की पूर्णिमा पर भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होगी। यह आठ अगस्त को दोपहर 02.12 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 1.52 बजे पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

इस दिन सूर्योदय सुबह 5.47 बजे पर होगा। इसलिए राखी के त्योहार पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। यह योग सुबह 5-50 बजे से दोपहर 2.23 बजे और इसके बाद भी 3.38 बजे तक राखी बांधने का योग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed