{"_id":"5777e8874f1c1b615679c6eb","slug":"rainee-constables-shiv-kumar-murder-disclosed-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु सिपाही शिवकुमार हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु सिपाही शिवकुमार हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Jul 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पहले नई मंडी चौकी क्षेत्र के छोटी सराय गांव में हुई प्रशिक्षु सिपाही की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी। मृतक शिवकुमार ने अपनी प्रेमिका की अश्लील वीडियो बना ली थी और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी और भाई के साथ मिलकर शिवकुमार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 26 जून की रात प्रशिक्षु सिपाही शिवकुमार की खेत पर हत्या कर दी गई थी। शिवकुमार के पिता वीरपाल सिंह ने गांव के ही गब्बर, मोनू, ललित, राहुल, रोबिन, प्रदीप और मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शिवकुमार के मोबाइल पर अंतिम कॉल गांव की ही युवती मीनू ने किया था। उसके बाद से ही शिवकुमार का मोबाइल स्विचऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मीनू पुत्री संजय, राहुल पुत्र संजय और दीपक पुत्र रामचरण को चोला चौकी क्षेत्र के नैथला हसनपुर गांव से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मीनू ने बताया कि शिवकुमार से उसके प्रेम-संबंध थे। इसी दौरान मीनू के संबंध गांव के ही दीपक नामक युवक से हो गए। शिवकुमार ने मीनू की अश्लील वीडियो बना ली थी। वह वीडियो मीनू को दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। मीनू ने यह बात आपने भाई राहुल और प्रेमी दीपक को बताई। तीनों ने मिलकर शिवकुमार की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
26 जून की रात मीनू ने शिवकुमार को फोन करके खेत पर बुलाया। जमीन पर बैठे शिवकुमार के सिर में पीछे से दीपक ने डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद चाकू से हमला कर गर्दन और शरीर पर कई वारकर हत्या कर दी।
शिवकुमार ने ही दिलाया था मीनू को मोबाइल
एसएसपी ने बताया कि शिवकुमार ने ही मीनू को मोबाइल और सिम दिया था। शिवकुमार रोजाना मीनू से घंटों बात किया करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मीनू परेशान थी। वह किसी तरह शिवकुमार से पीछा छुड़ाना चाहती थी।
नामजद सात आरोपियों ने ली राहत की सांस
शिवकुमार की हत्या के मामले में पिता ने गब्बर, मोनू, ललित, राहुल, रोबिन, प्रदीप और मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। असली मुल्जिमों की गिरफ्तारी के बाद नामजद निर्दोष लोगों ने राहत की सांस ली है।